Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नायरा का रोल निभाकर स्टारडम बटोरने वालीं Shivangi Joshi ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 28 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी स्टोरी लिखे जाने तक तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
शिवांगी जोशी ने 'क्यूं करूं फिक्र' पर किया मजेदार डांस, अदाओं और ठुमकों पर मर-मिटे फैंस
इस समय हर तरफ दिशा पाटनी के गाने 'क्यूं करूं फिक्र' का जलवा देखने को मिल रहा है। आम जनता तो क्या सेलेब्स भी इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं, और इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे है। हाल ही शिवांगी जोशी ने भी इस गाने पर गजब का डांस रील बनाया, जो चर्चा में है। रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में शिवांगी ने बड़े ही क्यूट अंदाज में डांस किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
फैंस हुए फिदा, शिवांगी को बताया 'नेशनल क्रश'
फैंस के भी धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने तो शिवांगी जोशी को 'नेशनल क्रश' ही बता दिया। किसी फैन ने शिवांगी को 'क्यूट डॉल' बताया तो किसी ने उनके डांस मूव्स की तारीफ की।
शिवांगी जोशी का करियर, स्टारडम और फीस
करियर की बात करें, शिवांगी ने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'बेइंतहा' और 'बेगूसराय' में नजर आईं। पर शिवांगी जोशी को घर-घर जो पहचान मिली, वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी। आज भी लोग शिवांगी को रियल लाइफ में उनके किरदार 'नायरा' से पहचानते हैं। शिवांगी जोशी को शोबिज में काम करते हुए 10 साल बीत चुके हैं और इस एक दशक में वह टीवी की पॉपुलर और हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार की जाने लगी हैं। रिपोर्ट्स केमुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये फीस लेती हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया प्रमोशन से भी तगड़ी कमाई करती हैं। शिवांगी जोशी इस समय नए टीवी शो 'बरसातें: मौसम प्यार का' में दिख रही हैं।











