शिवम खजुरिया ने आखिरकार बता ही दिया 'कुमकुम भाग्य' को छोड़ने का कारण, अब आएंगे YRKKH में नजर

शिवम खजुरिया ने आखिरकार बता ही दिया 'कुमकुम भाग्य' को छोड़ने का कारण, अब आएंगे YRKKH में नजर
टीवी एक्टर शिवम खजुरिया ने आखिरकार खुलासा कर ही दिया है कि उन्होंने लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' को अलविदा क्यों कहा। उन्होंने अब शो छोड़ने का कारण भी बताया। एक्टर ने कहा कि वह अपने रोल से संतुष्ट नहीं थे और इसीलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। आइए बताते हैं आखिर उन्होंने इस हिट चल रहे शो से दूरी क्यों बनाई।

शिवम को अब नया सीरियल मिल चुका है। वह अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आने वाले हैं। जहां वह अरमान के सौतेले भाई रोहित की भूमिका को निभाएंगे।

शिवम खजुरिया ने 'कुमकुम भाग्य' क्यों छोड़ा

शिवम खजुरिया ने 'कुमकुम भाग्य' छोड़ने पर कहा, 'मेरा शो 'मन सुंदर' खत्म होने के बाद, मुझे 'कुमकुम भाग्य' में एक नेगेटिव रोल की पेशकश की गई थी। मैं बहुत एक्साइटिड था क्योंकि मुझे सुनाई गई भूमिका काफी इंट्रस्टिंग थी। लेकिन शो में शामिल होने के बाद कई रचनात्मक बदलाव हुए और शो में लीप आने वाला था। मैंने इसे छोड़ने और नए अवसर तलाशने का फैसला किया।'

शिवम नए सीरियल को पाकर हैं काफी एक्साइटिड

एक्टर ने कहा कि जब उन्होंने शो छोड़ा तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए उनकी बातचीत नहीं चल रही थी। लेकिन बाद में उनके साथ अच्छा हुआ और इस सीरियल में अच्छा खासा रोल मिल गया। एक्टर ने नए सीरियल में अपने रोल पर भी खुलासा किया।

काफी इंतजार करने के बाद मिला नया शो

उन्होंने आगे कहा, "जो होता है अच्छा होता है। जिस समय मैंने 'कुमकुम भाग्य' छोड़ा, मैं 'ये रिश्ता' या किसी अन्य शो के साथ बातचीत नहीं कर रहा था। बहुत बाद में मुझे नया रोल मिला। मैं अब इस रोल के लिए एक्साइटिड हूं।'

'ये रिश्ता' में शिवम का रोल

अपने रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं रोहित की भूमिका निभाते नजर आऊंगा। अरमान (शेजदा) और मैं शो में सौतेले भाई हैं और पोद्दार परिवार के बेटे हैं। मैं एलएलएम का स्टूडेंट हूं और हमेशा अपने भाई को देखता रहता हूं। लेकिन शो में पिता के साथ मेरे रिश्ते कुछ अच्छे नहीं है लेकिन सौतेले भाई से बहुत प्यार करता हूं।'
Advertisement