'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में राज कुंद्रा ने अपने दर्दनाक लम्हों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब वह जेल गए थे तो वह बहुत बुरी तरह टूट गए थे। इसका असल परिवार पर भी पड़ा था। तब शिल्पा ने उन्हें कहा था कि उन्हें देश छोड़ विदेश में ही शिफ्ट हो जाना चाहिए।
पति जेल गए थे तो शिल्पा शेट्टी विदेश बस जाना चाहती थीं
राज कुंद्रा ने कहा, 'मेरी पत्नी वो सबसे पहले शख्स थीं जिन्होंने मुझे जेल के वक्त समझा। मेरी पूरी तरह इमोशनली सपोर्ट किया। उन्होंने कहा था कि राज तुम लंदन में पले बढ़े हो। चलो वहीं शिफ्ट हो जाते हैं। इंडिया छोड़ देते हैं। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं भारत छोड़कर जाना नहीं चाहता हूं। मुझे सच में यहां रहना अच्छा लगता है। लोग बड़े बड़े कांड करके हजारों करोड़ कमाकर देश से निकल जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करूंगा।'
इमोशनल हो गए थे राज कुंद्रा
'UT69' के ट्रेलर लॉन्च में राज कुंद्रा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि पोर्न केस में जब वह फंसे थे तो मीडिया ने उनकी काफी किरकिरी की थी। उनकी छवि डैमेज की गई थी। लेकिन उन्हें दुख तब हुआ था जब लोग उनके परिवार, बीवी और बच्चों पर उंगलियां उठाने लगे।
इमोशनल हो गए थे राज कुंद्रा
'UT69' के ट्रेलर लॉन्च में राज कुंद्रा इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि पोर्न केस में जब वह फंसे थे तो मीडिया ने उनकी काफी किरकिरी की थी। उनकी छवि डैमेज की गई थी। लेकिन उन्हें दुख तब हुआ था जब लोग उनके परिवार, बीवी और बच्चों पर उंगलियां उठाने लगे।राज कुंद्रा ने कहा, 'मेरी पत्नी वो सबसे पहले शख्स थीं जिन्होंने मुझे जेल के वक्त समझा। मेरी पूरी तरह इमोशनली सपोर्ट किया। उन्होंने कहा था कि राज तुम लंदन में पले बढ़े हो। चलो वहीं शिफ्ट हो जाते हैं। इंडिया छोड़ देते हैं। तब मैंने उनसे कहा था कि मैं भारत छोड़कर जाना नहीं चाहता हूं। मुझे सच में यहां रहना अच्छा लगता है। लोग बड़े बड़े कांड करके हजारों करोड़ कमाकर देश से निकल जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करूंगा।'
शिल्पा शेट्टी के पति के फिल्म
मालूम हो, राज कुंद्रा की 'UT69' अगले महीने 3 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे शहनवाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। राज कुंद्रा ने बताया था कि उन्हें एक्टिंग की टिप्स वाइफ से भी मिली और उन्होंने कहीं भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया था।











