माना जा रहा था कि दिवाली के कारण इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं होगा। लगभग हर सीजन में ऐसा ही होता आया है। यही सोचकर घरवाले भी खुश थे। लेकिन मेकर्स ने सारा गेम पलट दिया। उन्होंने घरवालों को शॉक देते हुए एलिमिनेशन कर दिया।
Bigg Boss 18 से शहजादा धामी हुए बेघर, दिवाली के 'वीकेंड का वार' पर एविक्शन ने पलट दिया सारा गेम
'बिग बॉस 18' से एक और एलिमिनेशन की खबर है। दिवाली वाले 'वीकेंड का वार' पर शहजादा धामी घर से बेघर हो गए हैं। इससे एक्टर के फैंस को बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते बेघर होने के लिए सात घर नॉमिनेट हुए थे। इनमें श्रुतिका अर्जुन, अरफीन खान, ईशा सिंह, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर और शहजादा धामी का नाम शामिल था।
शहजादा धामी बेघर
'बिग बॉस तक' के ट्वीट के मुताबिक, Shehzada Dhami घर से बेघर हो चुके हैं। उनसे पहले हाल ही डबल एविक्शन में नायरा बनर्जी और मुस्कान बामने एलिमिनेट हुई थीं। इससे पहले हेमा शर्मा को बेघर किया गया था।
शहजादा के बेघर पर बोले यूजर्स- वो शो के लायक नहीं थे
शहजादा धामी के एलिमिनेशन की खबर पर यूजर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो अच्छी खबर है। शहजादा शो में रहना डिजर्व नहीं करते थे। वह किसी काम के नहीं थे।' एक और यूजर ने लिखा, 'यही उम्मीद थी। जिस तरह से शहजादा को शो में कम फुटेज मिल रही थी, उसी से लग रहा था कि वो बेघर होने वाले हैं।











