बॉलीवुड में बजने वाली है शहनाई! विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने रिश्ते को दिया एक और मौका, जल्द करेंगे शादी?
Updated on
07 Oct 2023, 03:29 PM
ऐसा लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और विद्युत जामवाल के बाद बॉलीवुड में एक और शहनाई बजने वाली है। विद्युत जामवाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने 'फोर्स' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और टैलेंट से फैंस के दिल पर राज करते हैं। वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2021 को नंदिता महतानी को अंगूठी पहनाई थी। फिर खबरें आईं कि दोनों अलग हो गए हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स आपको चौंका देंगी। कहा जा रहा है कि दोनों लंदन में शादी करने जा रहे हैं। वो भी जल्द।
News18 की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अफवाहें फैल रही हैं कि Vidyut Jammwal और Nandita Mahtani प्यार को एक और मौका देने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चल रही अटकलें इस जोड़े की शादी की ओर इशारा कर रही हैं।
इस वजह से हो गए थे अलग!
इससे पहले न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अलाना पांडे के मेहंदी सेरेमनी में विद्युत और नंदिता कथित तौर पर रातभर अलग-थलग दिखे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि विद्युत बहुत प्राइवेट पर्सन हैं और इसी वजह से नंदिता उनसे अलग हो गईं। हालांकि, विद्युत और नंदिता की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
पहले ही कर चुके हैं शादी?
वहीं साल 2022 में हमारे सहयोगी ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस दौरान नंदिता लंदन में थीं और अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं। बाद में ये भी बताया गया कि विद्युत और नंदिता ने पहले ही एक सादे समारोह में शादी कर ली थी और इसे सीक्रेट रखा था।