Select Date:

गोवा में मोनोकिनी बिकिनी पहन शेफाली ने गिराई बिजली, वायरल हुईं 'कांटा लगा' गर्ल की ये तस्वीरें

Updated on 06-06-2023 10:02 PM
'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला 'बिग बॉस 13' में नजर आने के बाद फिर से सुर्खियों में रहने लगी हैं। कभी बबाक बयान तो कभी बिंदास फोटोज की वजह से एक्ट्रेस खबरों में छाई रहती हैं। फिलहाल शेफाली की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। इन तस्वीरों में शेफाली अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ पति पराग त्यागी भी मौजूद हैं। दोनों ने यह फोटोशूट एक स्विमिंग पूल में करवाया है। दरअसल, शेफाली और पराग इन दिनों गोवा घूम रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस ने गोवा वेकेशन की ढेर सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। लेकिन उनकी इस नई तस्वीर ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। पूल में शेफाली और पराग की मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है।

जलपरी बनीं शेफाली

शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ती। शेफाली की वायरल हो रही नई तस्वीरें खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'समर मुड।' शेफाली की इन तस्वीरों को देख कोई उन्हें जलपरी तो कोई हुस्न की मल्लिका बता रहा है।

फैंस का रिएक्शन

वायरल हो रही तस्वीरों में शेफाली नीले रंग मोनोकिनी बिकिनी में नजर आ रही हैं जबकि पराग भी शर्टलेस दिख रहे हैं। इन फोटोज में दोनों पूल में मस्तीभरे पोज दे रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों पर यूजर्स के कॉमेंट भी काफी फनी और मजेदार हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, 'इतनी अच्छी जल परी को देख रहा था और पीछे से ये काला जिंगा कहा से आ गया।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके पति किस्मतवाले हैं।' एक यूजर का ध्यान शेफाली के हाथ पर भी गया। यूजर ने कॉमेंट में लिखा, 'ये हाथ पर कटने का निशान है क्या?'

शेफाली की शादी

शेफाली और पराग ने साल 2014 में शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ सालों तक इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया फिर सात फेरे ले लिए। इस कपल की शादी को 9 साल पूरे हो चुके हैं। इनकी खूबसूरत बॉन्डिंग देख फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2025
कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में आना वाल एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। जिसकी शूटिंग के लिए कलाकार 15 अप्रैल के दिन सेट पर स्पॉट हुए थे।…
 16 April 2025
अमिताभ बच्चन और उनके ट्वीट्स...इनका तो कोई जवाब ही नहीं। मेगास्टार कभी आधी रात को तो कभी दिन में, यानी जब मौका मिल जाए, तब ट्वीट करने और ब्लॉग लिखने…
 16 April 2025
'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा ख‍िलाड़ी था। एक दिन उदय भाई के लिए मेरे मुंह से गलत निकल गया तो मजनू भाई ने मेरी हॉकी…
 16 April 2025
एक्टर अक्षय कुमार इस वक्त 18 अप्रेल को रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी 2' को प्रमोट करने में बिजी हैं, जो जलियावाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित…
 16 April 2025
मलयालम फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जस्‍ट‍िस हेमा कमिटी रिपोर्ट के कारण बीते दिनों खूब छीछालेदर हुई। इंडस्‍ट्री की कई एक्‍ट्रेसेस ने सेट पर होने वाले शोषण की रूंह कंपा देने वाली…
 16 April 2025
रजनीकांत और आमिर खान ने आज तक किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है, पर अब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रजनीकांत इस…
 16 April 2025
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसी साल 21 फरवरी 2025 को यह…
 16 April 2025
'चक दे इंडिया' एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान के घर-आंगन में किलकारियां गूंजी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी एक अलग तरीके से फैंस…
 14 April 2025
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के उन कपल्‍स में से हैं, जिन पर फैंस सबसे ज्‍यादा प्‍यार लुटाते हैं। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी की थी। सोमवार…
Advertisement