संजीदा शेख की 'बेइज्जती' कर बुरी फंसी शर्मिन सेगल, फिर से मिल रहे ताने! और तो और जवाब में कर दिया कॉपी-पेस्‍ट

संजीदा शेख की 'बेइज्जती' कर बुरी फंसी शर्मिन सेगल, फिर से मिल रहे ताने! और तो और जवाब में कर दिया कॉपी-पेस्‍ट
संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल को 'हीरामंडी' में उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। वह मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक्ट्रेस अब एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। शर्मिन को फिर से खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। दरअसल हाल ही एक इंटरव्यू में शर्मिन सेगल ने 'हीरामंडी' को-स्टार संजीदा शेख के साथ खराब बर्ताव किया। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी इसे देखा, उसने शर्मिन सेगल को जमकर सुना दिया।
Advertisement