सिंगर और यूट्यूबर शहबाज़ बदेशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'नई गाड़ी के लिए थैंक्यू बहन शहनाज गिल।' शहबाज़ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी नई कार की खूबसूरत झलक दिखाई दे रही है। ये देखकर शहनाज के फॉलोअर्स को बहुत खुशी हुई। वीडियो में शहबाज को शोरूम में अपनी नई मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास का वेलकम करते देखा जा सकता है।
शहनाज गिल ने भाई को गिफ्ट की लाखों की चमचमाती मर्सिडीज, शहबाज ने बहना को कहा शुक्रिया
'बिग बॉस 13' फेम शहनाज़ गिल इंडस्ट्री की सबसे शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। शहनाज़ अपने सॉफ्ट हार्ट नेचर और क्यूट जेस्चर के लिए जानी जाती हैं। शहनाज अपने माता-पिता की प्यारी बेटी और अपने भाई शहबाज की सबसे प्यारी बहन हैं। हाल ही में, शहनाज़ ने अपने भाई को लाखों की एक शानदार कार गिफ्ट करके दिखाया कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं। शहनाज़ कौर गिल ने अपने भाई शहबाज़ बदेशा को एक नई मर्सिडीज तोहफे में दी है।











