'Jawan' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है। शाहरुख खान जहां फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले हैं, वहीं उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, थलपति विजय और संजय दत्त कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर 'जवान' को मिले सेंसर बोर्ड (CBFC) के सर्टिफिकेट की डिटेल कॉपी सामने आई है। इसमें फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव देखे जा सकते हैं, जबकि सुसाइड के एक सीन को भी छोटा किया गया है।
घटाया गया रनटाइम, 2 घंटे 40 मिनट की होगी 'जवान'
'जवान' का टोटल रनटाइम घटाकर 169.18 मिनट किया गया है। यानी यह फिल्म 2 घंटे 40 मिनट और 19 सेकेंड लंबी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के डायलॉग्स में कुछ शब्द बदलने को कहा है। इसके साथ ही हिंसा वाले सीन्स में भी बदलाव का सुझाव दिया है। इस तरह फिल्म में कुल 7 बदलाव करने को कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 'सिर कटी लाश के सीन' को हटाने को कहा है। इसके साथ ही एक डायलॉग में 'राष्ट्रपति' का जिक्र है, जिसे बदलकर 'हेड ऑफ स्टेट' करने को कहा गया है।'जवान' में CBFC ने किए हैं ये 7 बदलाव
- फिल्म में सुसाइड के सीन के ड्यूरेशन को घटाया गया।
- सिर कटी लाश के सीन को हटाया गया है।
- फिल्म में गैरजरूरी 'राष्ट्रपति' के रेफरेंस को हटाया गया। इसकी जगह 'हेड ऑफ स्टेट' कहा जाएगा। 'ब्रेवरी मेडल' के डायलॉग को भी रिप्लेस करने को कहा गया है।
- डायलॉग में इस्तेमाल 'पैदा होके' की जगह 'तब तक बेटा वोट डालना...' किया गया है।
- डायलॉग में 'उंगली करना' की जगह 'उससे यूज करो' का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इसके साथ ही डायलॉग 'घर, पैसा... की बुनियाद पर' में 'सम्प्रदाय' शब्द जोड़ा गया है।
- 'बिकॉज फॉरेन लैंग्वेज है...' और 'एक्सपर्ट ट्रेनर्स फ्रॉम माय कंपनी... मेरे खर्चे पर', इन डायलॉग्स को भी बदलने को कहा गया है।
- फिल्म में 'NSG' के इस्तेमाल को गैरजरूरी माना गया है, उसे बदलकर IISG करने को कहा गया है।











