17 साल पहले फिल्म आई थी 'जब वी मेट'। ये आज भी फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। क्या आप इसका सीक्वल देखना चाहेंगे? अगर आपका जवाब हां है तो एक गुड न्यूज है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने इसको लेकर बड़ा हिंट दिया है। साथ ही दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर 'लव आज कल 3' को लेकर भी खुलासा किया है। आइये जानते हैं क्या।
Imtiaz Ali ने इन फिल्मों के सीक्वल के आइडिया को लेकर कहा कि आने वाले समय में वो इस पर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'नहीं! अभी तक कोई 'लव आज कल 3' और कोई 'जब वी मेट' नहीं आई है। मुझे नहीं पता कि सीक्वल बनाना चाहिए या नहीं। लेकिन मैं ना कभी नहीं कहता, हालांकि फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है। चलो देखते हैं क्या होता हैं। मेरे पास तीन स्क्रिप्ट हैं, जिन्हें बनाने के लिए मैं बेहद बेताब हूं।'
'जब वी मेट' का बनेगा सीक्वल इम्तियाज अली ने 'लव आज कल 3' को लेकर भी दिया बड़ा हिंट, जानिए क्या कहा











