रणवीर ने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'बड़े होते हुए, मैं दुनिया के कुछ फेमस पर्सनैलिटीज़ और अहम लोगों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी फोटो देखकर मैं दीवाना हो गया था, फिर मुझे लगा कि वो लंदन के फेमस मैडम तुसाद में मोम की स्टैच्यू थीं। उस पुराने म्यूजियम का आकर्षण मेरे साथ रहा। मैं अभिभूत हूं कि मेरा फिगर दुनिया के शानदार पर्सनैलिटीज़ के साथ यहां मौजूद है। एक कभी न भूलने वाला पल, जो मुझे मेरा मैजिकल सिनेमा जर्नी पर सोचने पर मजबूर कर दिया है जिसने मुझे इस पल तक पहुंचाया है।'
मैडम तुसाद में रणवीर सिंह का वैक्स स्टैच्यू देख बीवी और साली साहिबा ने नहीं, विजय वर्मा ने किया सबसे मस्त कॉमेंट
लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में इस वक्त रणवीर सिंह सबके आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। उनका 2 वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है, जिनमें से एक ट्रडिशनल और दूसरा वेस्टर्न लुक में है। रणवीर ने अपने दोनों स्टैच्यू के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। हालांकि, उनकी तस्वीरों को देखकर ये बता पाना काफी मुश्किल है कि कौन असली है और कौन नकली। रणवीर ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया है जिसपर दीपिका पादुकोण ने शानदार रिएक्शन दिया है।











