विवियन ने बीवी को देख बोला- बिग बॉस आपकी बहू आई है! चाहत की मां ने अविनाश को कहा 'लड़कीबाज'
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का फिनाले धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। अब घर में सिर्फ 10 सदस्य ही रह गए हैं। 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के बाद अब इमोशनल होने की बारी है, क्योंकि घर में कंटेस्टेंट्स के असली घरवालों की एंट्री होगी। शिल्पा शिरोडकर की बेटी, चाहत पांडे, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मां, विवियन डीसेना की बीवी नूरन अली आएंगे। अपने फैमिली मेंबर्स को देख सभी के आंसू छलक पड़ेंगे।अपने घरवालों को देख सभी सदस्यों के आंसू छलक पड़े











