बॉबी देओल और वाइफ तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया है। दोनों की ढेर सारी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बुधवार को बीती रात दोनों बांद्रा के Mizu में नजर आए। रेस्ट्रॉन्ट से जब वे बाहर निकल रहे थे, वहां मौजूद पपराजियों के कैमरों में कैप्चर हुए हैं दोनों। इस मौके पर दोनों बिल्कुल कैजुअल लुक में दिखे। तान्या जहां डेनिम स्कर्ट में दिखीं वहीं बॉबी देओल ने रग्ड जीन्स पहनी हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी यंग दिख रहे हैं।
लोगों ने कहा- जो भी हो भाभी जी आज भी 22 की लगती है
इस वीडियो में बॉबी देओल की वाइफ को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने कहा- ओह माय गॉड, ये वाइफ है! मुझे लगा उनकी बेटी है। कुछ यूजर ने कहा है- इनकी वाइफ अभी भी 20 की उम्र की दिखती हैं। एक और ने कहा- जो भी हो भाभी जी आज भी 22 की लगती है। हालांकि, कुछ यूजर्स को बॉबी देओल का ये लुक पसंद नहीं आया है। एक ने कहा, 'क्या फायदा इतने पैसे कमाने का, जीन्स भी फटी है। इनमें और मेरे रामपुर वाले फूफा जी में कोई फर्क नहीं है।'एक यूजर ने वीडियो पर कहा- सत्यानाश
एक और ने कहा है, 'इसलिए हमें हमारी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। एक यूजर ने कहा- सत्यानाश। और काफी लोगों ने लगभग एक सी बातें कही हैं। उन्होंने कहा है- इतना कमा के फकीरों जैसे दिख रहे, क्या फायदा। एक फैन ने कहा- भाई हम सब आपको पसंद करते हैं और सनी पाजी को भी, लेकिन कपड़े तो ढंग के पहन लेते।करण देओल की शादी का डांस वीडियो वायरल











