नए साल में Sapna Choudhary का धमाका, 'हलवा शरीर' गाने पर डांस देख आप भी कहेंगे- ये है 2025 की धमाकेदार शुरुआत
नए साल शुरुआत सपना चौधरी के ठुमकों के बिना तो अधूरी लगती ही है। हरियाणा की जान, हरियाणवी गीतों और रागनी की शान सपना के फैंस को उनके डांस वीडियोज का खूब इंतजार रहता है। खैर, 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नए उत्साह और उमंग के बीच सपना का नया डांस वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें वह स्टेज पर 'हलवा शरीर' गाने पर धूम मचा रही हैं।











