आदिल हुसैन पर संदीप रेड्डी वांगा का पलटवार- तुम्हारी लालच, तुम्हारे पैशन से बड़ी है, AI से बदल देंगे चेहरा!
'एनिमल' फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक्टर आदिल हुसैन की 'कबीर सिंह करने का अफसोस' वाली टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मालूम हो कि आदिल 'कबीर सिंह' फिल्म का हिस्सा थे। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि ये एकमात्र फिल्म है, जिसका हिस्सा होने पर उन्हें पछतावा है। अब इस बयान पर पलटवार करते हुए फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने क्या जवाब दिया है, आइये जानते हैं।











