दरअसल, Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar के एपिसोड में सलमान खान अभिषेक कुमार की कही बातों का हिसाब-किताब तो करेंगे ही। साथ ही वह ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की तारीफ भी करेंगे। इतना नही नहीं, घर में वाइल्डकार्ड आया है, उससे मिलकर घरवालों के मूड में भी थोड़ा बदलाव आएगा।
सलमान ने इन 3 की तारीफ कर बाकियों को कहा कंफ्यूज! घर में हुई वाइल्डकार्ड एंट्री तो बदला ऑरा
'बिग बॉस 17' के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कैसे घरवालों के रिश्तों में एक अलग उलझन पैदा हो गई। जो दोस्त थे, वो अब सामने से दुश्मन बन गए हैं। राइडर ने जहां एक छोटी-सी लड़ाई में एक्ट्रेस के सारे राज बता दिए। वहीं, अंकिता पर कूड़ा डालकर मुनव्वर ने भी मन की भड़ास निकाल दी। अब शो में आज के एपिसोड में भी काफी कुछ देखने को मिलेगा। जहां सलमान खान तीन घरवालों की तारीफ करेंगे। वहीं एक वाइल्डकार्ड की घर में एंटी भी हो जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अरुण को सौंपी जाएगी।
सलमान ने की इन 3 कंटेस्टेंट्स की तारीफ!
प्रोमो में सलमान खान पहले अभिषेक से कहते हैं कि उन्होंने ईशा मालवीय से जो कहा था कि 'रात में कहीं और जाकर...' अगर ये बात उनके सामने उन्होंने की होती, तो वह उनको निचोड़ देते। इतना ही नहीं, सलमान ने एक्टर को एकदम नकली बताया। कहा कि वह सब फुटेज के लिए करते हैं। इसके बाद होस्ट ने कहा कि इस घर में दो ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनके रिश्ते एकदम क्लियर हैं। एक मन्नारा और दूसरी अंकिता।
'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड एंट्री
सलमान कहते हैं कि इस वक्त घर को सिर्फ तीन लोग चला रहे हैं। ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा। और बाकी सब लोग, जो हैं वो क्लूलेस और लॉस्ट लग रहे हैं। मतलब उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है। फिर घर में वाइल्डकार्ड सदस्य Aoora की एंट्री होती है। सभी उनको देखकर खुश हो जाते हैं। बिग बॉस उनके साथ अरुण को कनफेशन रूम में बुलाते हैं। जहां उन्हें अरुण इंग्लिश सिखाने की कोशिश करते हैं।











