Veergati साल 1995 में आई थी, पर यह फ्लॉप रही थी। हालांकि फिर भी सिनेमाघरों में 100 दिन तक चली। अखिलेंद्र मिश्रा ने 'राजश्री अनप्लग्ड' को दिए इंटरव्यू में बताया कि Salman Khan रात-रातभर हर शॉट से पहले एक्सर्साइज करते थे। उन्होंने इस बात की तारीफ की कि फिल्म के लिए परफेक्ट बॉडी बनाने में सलमान ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी।
'वीरगति' में हर शॉट से पहले रातभर वर्कआउट करते थे सलमान खान, अखिलेंद्र मिश्रा ने सुनाया क्लाइमैक्स का किस्सा
'चंद्रकांता' में क्रूर सिंह का किरदार निभाकर हिट हुए एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने करियर में 'लगान' और 'सरफरोश' जैसी फिल्में कीं। इन फिल्मों में निभाए किरदारों में अखिलेंद्र मिश्रा को काफी पसंद किया गया था। अपने करियर में उन्होंने आमिर खान के अलावा कई एक्टर्स के साथ काम किया, पर सलमान खान को 'वीरगति' में देख वह हैरान थे। इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा ने भी काम किया था। उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में 'वीरगति' में सलमान संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। साथ ही सलमान के डेडिकेशन और काम के प्रति ईमानदारी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।











