सलमान खान ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, फायरिंग केस की जांच के बीच सामने आई सेट से पहली तस्‍वीर!

सलमान खान ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, फायरिंग केस की जांच के बीच सामने आई सेट से पहली तस्‍वीर!
सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर ने एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म में सलमान के ऑपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। खुद एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट में यह बात कन्फर्म की। अब सलमान ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।एक तरफ जहां सलमान के घर पर हुई फायरिंग केस की तेजी से जांच चल रही है, वहीं एक्टर ने बेझिझक काम करना जारी रखा।

सलमान खान 'सिकंदर' के सेट पर पहुंचे और अपने काम में जुट गए।'सिकंदर' के सेट से सलमान की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Advertisement