कैंसर से लड़ाई खत्म होने के बाद Salman Khan ने जगनबीर से मिलने का वादा किया था, जिससे उन्हें ताकत मिले और सलमान खान उनसे मिलने आए। जैसे ही जगनबीर ने पिछले साल कैंसर पर जीत हासिल की, सलमान ने दिसंबर 2023 में उनके बांद्रा स्थित घर पर उनसे मुलाकात की और जगनबीर के इलाज के बुरे समय के दौरान किए गए वादे को पूरा किया।
अपने वादे के पक्के निकले सलमान खान, 9 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलकर भाईजान ने पूरी की मासूम सी ख्वाहिश
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लाखों लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। इनमें से कुछ तो सामने आकर खुद बताते हैं लेकिन कुछ का कभी पता ही नहीं चलता है। वैसे सलमान खान अपने वादे के कितने पक्के हैं, इस बात का सबूत हाल ही में देखने को मिला। सलमान खान हाल ही में अपने 9 साल के फैन जगनबीर से मिले, जिसने 9 राउंड की कीमोथेरेपी के बाद कैंसर को हरा दिया। 2018 में, सलमान खान की पहली मुलाकात जगनबीर से मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर में हुई थी, जहां 4 साल के बच्चे की ट्यूमर के लिए कीमोथेरेपी चल रही थी।











