एक बार फिर 'बिग बॉस' के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है। जहां सलमान खान और बिग बॉस आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ सीजन की पोल भी खोलते दिख रहे हैं। बिग बॉस सलमान खान को बता रहे हैं कि आखिर इस बार क्या कुछ खास होने वाला है। चलिए बिना देरी किए आपको 'बिग बॉस 17' का लेटेस्ट प्रोमो दिखाते हैं। साथ ही जानिए कब और कैसे आप इस रियालिटी शो को देख सकेंगे।
'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो को ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया गया है। जहां सलमान खान एकदम जासूस वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस सलमान खान को सूचना देते हैं। घर में कुछ सदस्य होंगे, जो उनके ही अवतार होंगे। बिग बॉस ही खुद कंटेस्टेंट्स को पैतरे सिखाने वाले हैं। ऐसे में सलमान खान कहते हैं आखिर इस बार क्या होने वाला है कि इन सदस्यों को शय तो बाकियों को मात देंगे।
'बिग बॉस 17' की टैग लाइन
'बिग बॉस 17' की तो टैग लाइन भी मेकर्स ने काफी अलग दी है। 'दिल, दिमाग और दम'... मेकर्स कह रहे हैं कि इस बार गेम सबके लिए सेम टू सेम नहीं होगा। खुद बिग बॉस कई कांटे कंटेस्टेंट्स की राह में बिछाने वाले हैं।
कब से शुरू होगा 'बिग बॉस 17'
'बिग बॉस 17' अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2023 को इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक दर्शक रात दस बजे देख सकेंगे तो शनिवार और रविवार को रात नौ बजे से प्रसारित होगा। कलर्स चैनल के अलावा यूजर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो पर भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
Bigg Boss 17 Contestants
'बिग बॉस 17' को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार शो कपल थीम पर होगा। यानी टीवी से लेकर तमाम फील्ड के कपल आपको शो में देखने को मिल सकते हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पहला ऐसा नाम है, जो कंफर्म हो हो चुका है। इसके अलावा शिवांगी जोशी, करण पटेल से लेकर अंजली अरोड़ा जैसे कई कंटेस्टेंट्स के नाम चल रहे हैं।