सलमान ने कहा था- चूड़ियां पहनाना और काजोल ने उसे क्या समझ लिया, सुनकर छूटी सबकी हंसी, एक्ट्रेस ने छिपाया मुंह
'बिग बॉस 18' अपने इंटरेस्टिंग मोड़ पर आ चुका है, जहां घर में बचे सारे खिलाड़ी विनर बनने की रेस में आगे निकलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन का सबसे सफल सीजन'बिग बॉस 13' रहा था, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और महिरा शर्मा जैसे तमाम कंटेस्टेंस्टस ने मिलकर इस शो को शानदार बनाया था। 'बिग बॉस' के फैन्स के लिए यहां हम लेकर आए हैं इसी सीजन का एक मजेदार थ्रोबैक वीडियो जिसमें 'बिग बॉस' के स्टेज पर काजोल और अजय देवगन ने रौनक बढ़ा दी थी।











