यातायात नियमों के पालन में ही सुरक्षा है

यातायात नियमों के पालन में ही सुरक्षा है
 नियमों का पालन करवाना केवल पुलिस का काम नहीं है बल्कि यातायात नियमों का पालन करना हम सबका कर्तव्य भी है। यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं अतः उनका पालन करना हमें सुरक्षित रखता है। 

बात यह नहीं है कि पुलिस या चालान से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए बल्कि हमारी अपनी सुरक्षा के लिए हमें नियमों का पालन कर सुरक्षित और अनुशासित तरीके से वाहन चलाना चाहिए।

एक लंबे संघर्ष के बाद 1947 में स्वतंत्रता मिलने पर हमें लगा कि अब हम स्वतंत्र हो गए है और अब हमें किसी नियम (सही या गलत) के पालन करने की जरूरत नहीं है। 

विभिन्न कारणों के चलाते इन 75 सालों में यातायात नियमों को लेकर हमारे मन में यह भाव घर कर गया कि इन नियमों का पालन करना हमारा काम नहीं है बल्कि हमसे नियमों का पालन करवाना पुलिस का काम है। जहां पुलिस नहीं वहां हमें इनका पालन नहीं करना है। लेकिन ऐसा करते समय हम भूल जाते हैं कि यह नियम चालान वसूली के लिए नहीं बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और इनका पालन करना हमारी अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

आपको अपने परिजनों की सुरक्षा की चिंता रहती है तो अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए उनको यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलवाईये, देर ना कीजिए आज ही आग्रह कीजिए।


Advertisement