'बॉलीवुड की महारानी' कहलाते थे सदाशिव अमरापुरकर, पिता ने कर दिया था कमरे में बंद, अधूरे रह गए ये 2 सपने

'बॉलीवुड की महारानी' कहलाते थे सदाशिव अमरापुरकर, पिता ने कर दिया था कमरे में बंद, अधूरे रह गए ये 2 सपने
बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के एक्टर सदाशिव अमरापुरकर ने खूब काम किया। हर तरह के किरदार निभाए। कभी गुदगुदाया तो कभी दर्शकों का खून भी जलाया। आज हमारे बीच तो नहीं हैं। लेकिन उनसे जुड़ी तमाम यादें और उनकी फिल्में मौजूद हैं। उनके अंदर एक्टिंग का ऐसा कीड़ा था, जिसे देख उनके पिता भी घबरा गए थे और उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। बावजूद इसके उन्होंने इस फील्ड में अपने अभिनय का जलवा दशकों तक लोगों पर बिखेरा और अपना दीवाना बनाया। आज हम इन्हीं के बारे में आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

सदाशिव अमरापुरकर का जन्म 11 मई, 1950 को गुजरात के अहमदनगर में हुआ था। अपने नेगेटिव रोल्स के लिए मशहूर इस एक्टर की दिलचस्पी हमेशा से थिएटर्स में ही रही थी। एक्टिंग को अपनी सांस की तरह मानने वाले सदाशिव को फिल्मों में पहला मौका गोविंद निहलानी की पहली फिल्म 'अर्ध सत्य' से मिला था। इसके लिए इन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
Advertisement