बता दें कि Rupali Ganguly के पति अश्विन के शर्मा ने दो शादियां की हैं। रुपाली से पहले उनकी बीवी और दो बेटियां हैं। उनकी बेटी ईशा वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पिता के शादीशुदा होने के बावजूद रुपाली का उनके साथ संबंध था। ये भी दावा किया है कि उन्होंने ईशा और उनकी मां को जान से मारने की धमकी भी दी है।
राजन शाही ने रुपाली के लिए लिखा नोट
इन सबके बीच रुपाली के शो के निर्माता राजन शाही उनके समर्थन के लिए आगे आए हैं और एक्ट्रेस के लिए एक नोट लिखा है। रुपाली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करेत हुए उन्होंने लिखा, 'रुपाली आप अपनी मेहनत, समर्पण, ईमानदारी और विनम्रता के लिए डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। 'अनुपमा' आपने इतिहास रचा है। एक ऐसा बेंचमार्क और मील का पत्थर, जिसे बहुत कम लोग हासिल कर सकते हैं या बना सकते हैं। थू थू थू (नजर ना लगे)।'











