भोपाल में भरतीय परिधान को बढ़ावा देने के लिए होगा रनवे रिवेल्युशन रैंप शो, 28 राज्यों के प्रतिभागी होंगे शामिल

भोपाल में भरतीय परिधान को बढ़ावा देने के लिए होगा रनवे रिवेल्युशन रैंप शो, 28 राज्यों के प्रतिभागी होंगे शामिल
भोपाल। सांस्कृतिक परिधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में पहली बार एचएमएसआई प्रोडक्शन के द्वारा रनवे रिवेल्युशन रैंप शो आयोजित होगा। शहर के चूनाभट्टी स्थित एक निजी हॉटेल में रविवार को रनवे रिवेल्युशन रैंप शो के ऑडीशन लिए गए। जिसमें सैकड़ो मॉडल्स से भाग लिया। आयोजकों के अनुसार इस शो में अपना भोपाल ग्रुप की सहभागिता होगी। एचएमएसआई प्रोडक्शन और शो की आयोजक जया पटेरिया ने बताया की रनवे रिवेल्युशन रैंप शो भारतीय संस्कृति परिधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जारहा है। उन्होंने कहा हम भारतीय परिधान को ट्रेंड में लाने की दिशा एवं महिलाओं को उनकी कला प्रतिभा को एक मंच देने का काम कर रहे है। शो में देश के 28 राज्यों के प्रतिभागी रैम्प शो में हिस्सा लेंगे। वहीं इवेंट प्रबंधक भावना नासकर ने बताया कि आज के समय में मार्किट में नए तरह के फैशन और आउटफिट्स की डिमांड बढ़ी है। हम भारतीय संस्कृति के परिधान को और अलग तरह से सुसज्जित करके पेश कर रहें है। हमारा उद्देश्य है भारतीय परिधान को लोग नए ट्रेंड के साथ कैरी करें।
ऑडिशन की जूरी कमेटी में नूपुर श्रीवास्तव और रविन्द्र माथुर शामिल हुए।
Advertisement