हाल ही में रिलीज फिल्म 'तेजस' में मुख्य भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पंजाबी-कनाडाई रैपर शुभनीत सिंह पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, शुभ एक बार फिर विवादों में हैं। रैपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक हुडी दिखाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हुडी पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके बॉडीगार्ड्स सतवंत सिंह और बेअंत सिंह द्वारा हत्या की घटनाओं का ग्राफिक प्रिंट था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे शुभ के वीडियो को रीट्वीट करते हुए, कंगना रनौत ने भी भड़ास निकाली। एक्ट्रेस ने शुभ की आलोचना करते हुए लिखा, ''उन लोगों द्वारा एक बूढ़ी महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाया जा रहा है, जिन्हें उसने अपना रक्षक बनाया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया गया, लेकिन आपने उस भरोसे और विश्वास का फायदा उठाया और उसी हथियार से उन्हें मार दिया, जिससे उनकी हिफाजत करनी थी तो यह बहादुरी का नहीं, बल्कि कायरता से भरा शर्मनाक काम है।'
सिंगर-रैपर शुभ पर भड़कीं कंगना रनौत
उन्होंने आगे लिखा, 'इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थीं। इसमें महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है शुभम जी। शर्म आनी चाहिए आपको।'
उन्होंने आगे लिखा, 'इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर शर्म आनी चाहिए। एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थीं। इसमें महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है शुभम जी। शर्म आनी चाहिए आपको।'











