Rubina Dilaik ने बताया कि चूंकि बेटियां जुड़वां हैं, इसलिए वह भूल जाती हैं कि किसे दूध पिलाया था और किसे नहीं। रुबीना ने साथ ही यह बताया कि वह अब चीजें भूलने लगी हैं। इसलिए उन्होंने एक डायरी मेनटेन की है, जिसमें बेटियों के दूध पिलाने के टाइम का रिकॉर्ड रखती हैं। रुबीना के इस पॉडकास्ट में एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। वह भी कुछ समय पहले ही मां बनी हैं।
रुबीना बोलीं- भूल जाती हूं किसे दूध पिलाया, लिखती हैं डायरी में
रुबीना ने बताया, 'मैंने तुम्हें (सुगंधा मिश्रा) बताया था ना कि मैं कुछ कहने जा रही थी। और मैं सोचती रही कि मैं क्या कहने वाली थी। यह मां का दिमाग है, जहां आप एकदम जीरो हो जाती हो। आपको कुछ भी याद नहीं रहता है। यह सच है। और शुरुआत में कई बार तो ऐसा हुआ है कि मुझे याद ही नहीं रहता कि मैंने दूध किसे पिलाया। मेरे पास एक डायरी है, जिसमें मैं लिखती हूं सारी चीजें। जैसे 2.45 बजे एधा और 3.30 बजे जीवा। मैं डायरी में अपने उस बेबी का नाम लिखती हैं, जिसे मैं फीड कर चुकी हूं क्योंकि मैं वह भी भूल जाती हूं। इसलिए मुझे लिखना पड़ता है।'रुबीला का सपोर्ट बनीं मां
रुबीना दिलैक ने आगे कहा, 'शुक्र है मेरी मां घर पर हैं। वो लोग धन्य हैं, जिनकी मांएं उनका साथ देती हैं। मेरी मां के प्रति मेरे मन में सम्मान बढ़ गया है। उसका महत्व बढ़ गया है। मेरी मां कहती थीं कि मैं अपना घर देखना चाहती हूं। मैं वापस जाना चाहती हूं। एक छोटी बच्ची की तरह मैंने उनसे अनुरोध किया कि नहीं मां, अभी नहीं। प्लीज मां, मत जाओ। मैं बच्ची बन गई। और मैंने जितनी भी मदर्स से बात की है, उनका कहना है कि पुरानी जिंदगी में वापस आना संभव नहीं है।'वहीं रुबीना दिलैक ने मदरहुड के बारे में हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से कहा था, 'हम हमेशा पैरों पर खड़ी तैयार रहती हैं। मेरी मां पूरी तरह समर्पित हैं। वह परिवार में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं। यह सिर्फ उनकी वजह से है कि मैं बाहर निकल पाई हूं।'











