ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट के साथ इस गुडन्यूज को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा है, 1 + 1 = 3। वहीं, कैप्शन में कहा, 'छोटे बच्चे की दिल की धड़कन की आवाज, हमारी दुनिया मे सबसे तेज होती है।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया है और कपल को बधाई दी है।
ऋचा चड्ढा को दोस्तों ने दी बधाई
ऋचा चड्ढा ने अली फजल के साथ एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें प्रेग्नेंट लड़की वाली इमोजी भी उसमें लगाई है। इस खुशखबरी के बाद, श्वेता बसु प्रसाद, श्रिया पिलगांवोकर, हिमांशी चौधरी, नताशा भारद्वाज, हर्षिता शेखर गौड़ समेत अन्य दोस्तों और फैन्स ने कपल को बधाई दी है। शादी के दो साल बाद ये कपल माता-पिता बनने जा रहे हैं।दो साल पहले हुई थी ऋचा-अली फजल की शादी
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी। इनकी शादी पहले कोरोनो लॉकडाउन में होनी थी। लेकिन महामारी के कारण डेट्स आगे बढ़ा दी गई थीं। इन्होंने पहले दिल्ली में प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी। उसके बाद लखनऊ में शादी की थी। इसके बाद मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया था।











