रेणुका शहाणे मांग में सिंदूर और सीधे पल्ले में साड़ी पहने दोनों बेटों संग एयरपोर्ट पर आईं नजर, होने लगी तारीफ
साल 1994 में आई 'हम आपके हैं कौन' सुपरहिट हुई थी। इसमें माधुरी दीक्षित और सलमान खान को इससे चमके ही थे। साथ ही मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे भी पॉप्युलर हुए थे। और आज भी लोगों को ये बेहद पसंद हैं। जहां भी ये नजर आते हैं, फैंस को सीधे फिल्म की याद आ जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक्ट्रेस अपने दोनों बेटों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। लोगों ने भर-भरकर संस्कारों की तारीफ की और दोनों लड़कों पर लट्टू हो गए।











