काथलॉन को पटखनी देने की तैयारी में रिलायंस रिटेल, जानिए क्या है मुकेश अंबानी का प्लान
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) फ्रांस की दिग्गज रिटेलर डेकाथलॉन (Decathlon) को पटखनी देने की तैयारी में हैं। उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) एक स्पोर्ट्स फॉर्मेट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो सीधे फ्रांसीसी रिटेलर डेकाथलॉन के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। कोविड-19 महामारी के बाद स्पोर्ट्स के जुड़े प्रॉडक्ट्स में काफी उछाल आई है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस रिटेल नए ब्रांड के लिए बड़े शहरों में मॉल और हाई स्ट्रीट में 8,000-10,000 वर्ग फुट जगह पट्टे पर लेने के लिए बातचीत कर रही है। कंपनी ने अब तक इस ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया है।











