विक्रांत सिंह राजपूत की नई भोजपुरी फिल्म 'सौतन' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, कास्ट का भी चल गया पता

विक्रांत सिंह राजपूत की नई भोजपुरी फिल्म 'सौतन' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, कास्ट का भी चल गया पता
भोजपुरी की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके मशहूर निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय झा एक बार फिर साएथ में काम कर रहे हैं। अब ये मिलकर 'सौतन' फिल्म बना रहे हैं। इस नई भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं। आइए 'सौतन' फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट आया है, बताते हैं।
'सौतन' एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिलहाल 'सौतन' की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के लिए कई दिग्गज स्टार को अप्रोच किया गया, लेकिन विक्रांत सिंह राजपूत उन सब पर भारी पड़े और वे इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

फिल्म पर विक्रांत सिंह राजपूत क्या बोले

'सौतन' में कास्ट होने पर विक्रांत सिंह राजपूत ने रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है यह भोजपुरी सिनेमा में बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म की कहानी बेहद दमदार है। ऐसी फिल्मों की तलाश मुझे रही है। अभी इसके हर हिस्से को बारीकी से शूट किया जा रहा है, जिस वजह से फिल्म में समय लग रहा है। लेकिन इतना तो तय है कि यह फिल्म जब बड़े परदे पर आएगी, तो रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगी।'

'सौतन' में विक्रांत सिंह राजपूत का किरदार

'सौतन' में विक्रांत सिंह राजपूत का रोल क्या होगा, इसे लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। उन्होंने खुद बताया कि उनकी भूमिका बेहद खास होने वाली है। फिल्म में दो हीरोइनों के बीच उनका किरदार दर्शकों को खूब लुभाएगा। उन्होंने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है।

'सौतन' के डायरेक्टर और कास्ट

वहीं अजय झा के निर्देशन में सौतन का निर्माण हो रहा है। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा संचिता बनर्जी, ऋतु सिंह, देव सिंह और श्वेता वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, इसलिए इसका निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है।

Advertisement