कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी दरब फारूकी और अय्यर ने लिखी है, जिसमें सारा अली खान के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स नील और आनंद तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। और इमरान हाशमी की इसमें स्पेशल अपीरियंस होगी। धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है।
वर्ल्ड रेडियो डे पर सारा अली खान की 'ऐ मेरे वतन' की सामने आई रिलीज डेट, जानिए OTT पर कब और कहां आएगी फिल्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। प्राइम वीडियो ने विश्व रेडियो दिवस के मौके पर मूवी 'ऐ वतन मेरे वतन' के प्रीमियर का ऐलान कर दिया है। एक मोशन पिक्चर के साथ फिल्म कब रिलीज होगी, उसका खुलासा किया है। इसमें एक्ट्रेसं उषा का किरदार निभा रही हैं, जो रेडियो के जरिए देश को ब्रिटिश राज के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह कर रही हैं।











