नए पोस्टर में Prabhas सिर से लेकर कंधों तक खून से लथपथ और हाथ में चाकू लिए हुए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। पहले पोस्ट-प्रोडक्शन के कामों के कारण फिल्म में देरी हुई क्योंकि डायरेक्टर लास्ट आउटपुट पर कोई समझौता नहीं करना चाहते थे। इसके चलते ट्रेलर को भी पोस्टपोन करना पड़ा। मेकर्स ने अगस्त में ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग की थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। अब, मेकर्स ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वे ट्रेलर कब तक दिखाएंगे।
फाइनली आ गई 'सालार' की रिलीज डेट, क्रिसमस पर शाहरुख खान की 'डंकी' से भिड़ेगी प्रभास की फिल्म
प्रभास की फिल्म 'सालार पार्ट 1' की रिलीज की तारीख को लेकर बड़ी खबर आ गई है। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ 'सालार' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह एक्शन ड्रामा क्रिसमस के दौरान 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्टपोन हो गई थी। यानी कि ये बात तो साफ है कि प्रभास का शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' से पंगा होगा। दोनों फिल्में एक ही दिन पर रिलीज हो रही हैं।











