जिन्हें सैफ अली खान के लाडले के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था उन्हें बता दें कि अब इस फिल्म की रिलीज का वक्त करीब आ गया है। 'नादानियां' का प्रोमो वीडियो शेयर कर बताया गया है कि ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में पूरी जानकारी भी शेयर की गई है।
'कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर'
इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की सारी तैयारी हो चुकी है। फिल्म का एक प्रोमो शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर। देखिए नादानियां 7 मार्च को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर क्लासरूम में बैठे दिख रहे
ये फिल्म एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। प्रोमो वीडियो में मेकर्स ने 'कुछ कुछ होता है' के मशहूर कॉलेज वाले सीन को फंकी अंदाज में रीक्रिएट किया है। इस सीन में इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर क्लासरूम में बैठे कॉलेज स्टूडेंट्स की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं प्रफेसर मिस ब्रेगेंज़ा यानी अर्चना पूरन सिंह क्लास लेने पहुंचती हैं और उनसे प्यार को लेकर सवाल करती दिख रही हैं। इसमें खुशी कपूर यानी पिया जय सिंह जवाब नहीं दे पाती हैं। लेकिन जब यही सवाल अर्जुन मेहता यानी इब्राहिम अली खान से पूछा जाता है तो वो अपने जवाब से सबका दिल जीत लेते हैं।लोग बोले- कहा- सक्सेसफुली बर्बाद कर दिया गया है एक आइकॉनिक सीन को
हालांकि, इस प्रोमो को देखकर लोगों ने मिक्स्ड रिएक्शंस दिए हैं। एक ने कहा है-मिस ब्रिगैंज़ा एक मात्र रीजन होंगी जिसकी वजह से ये फिल्म देखूंगा। एक ने कहा- ये रणबीर कपूर से इतना मिलता-जुलता क्यों लग रहा? एक और ने कहा- सक्सेसफुली बर्बाद कर दिया गया है एक आइकॉनिक सीन को।'नादानियां' के बाद, इब्राहिम अली खान 'सरज़मीन' में नज़र आएंगे
इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया है और इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने मिकर प्रड्यूस किया है। इस फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्ज़ा और जुगल हंसराज भी अहम भूमिका में हैं। बताते चलें कि 'नादानियां' के बाद, इब्राहिम अली खान 'सरज़मीन' में नज़र आएंगे, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।











