आरडी बर्मन ने फैन से की थी पहली शादी, जानिए रीता पटेल संग सात फेरे और तलाक की अनकही कहानी

आरडी बर्मन ने फैन से की थी पहली शादी, जानिए रीता पटेल संग सात फेरे और तलाक की अनकही कहानी
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक की दुनिया में आरडी बर्मन एक बड़ा नाम थे। वो म्यूजिक डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। 60 से 90 के दशक में उनके बनाए गाने छाए रहते थे। उन्होंने 330 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने बनाए। लता मंगेशकर, आशा भोंसले और किशोर कुमार संग उनके काम को आज भी याद किया जाता है। उन्हें 'पंचम दा' कहकर पुकारा जाता था। वो अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते थे। आशा भोसले संग उनकी शादी के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली शादी एक फैन से हुई थी! आइये आज आरडी बर्मन की बर्थ एनिवर्सिरी पर हमारे ट्यूजडे तड़का कॉलम में उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।


आरडी बर्मन का पूरा नाम Rahul Dev Burman था। उनका जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता सचिन देव बर्मन हिंदी फिल्म कंपोजर और सिंगर थे और मां मीना देवी लिरिसिस्ट थीं। उनका बचपन का निकनेम तबलू था, लेकिन बाद में उन्हें सभी पंचम दा कहने लगे। उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना पहला गाना कंपोज किया था।

दार्जिलिंग में हुई थी पहली मुलाकात

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि आरडी बर्मन की पहली वाइफ रीता पटेल (RD Burman First Wife Rita Patel) थीं। इन दोनों की मुलाकात दार्जिलिंग में हुई थी। रीता, आरडी बर्मन की फैन थीं और अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि वो सिंगर के साथ फिल्म डेट पर जाएंगी।

पांच साल ही चल पाया रिश्ता

इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गए और फिर 1966 में शादी भी कर ली। लेकिन आपसी अनबन के कारण ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका। शादी के पांच साल बाद ही साल 1971 में दोनों का तलाक हो गया। आरडी बर्मन ने हिट सॉन्ग 'मुसाफिर हूं यारो...' (1972 में रिलीज हुई फिल्म परिचय का गाना) तब कंपोज्ड किया था, जब वो अलग होने के बाद एक होटल में थे।

आशा भोंसले संग दूसरी शादी
आरडी बर्मन ने 1980 में दूसरी शादी की, जानी-मानी सिंगर आशा भोंसले से। उन्होंने साथ में कई हिट गाने रिकॉर्ड किए और कई लाइव शोज भी किए। हालांकि, आरडी बर्मन जिंदगी के आखिरी सफर तक आशा भोसले के साथ नहीं रहे। उन्हें फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा।

मौत के 13 साल बाद मां का हुआ देहांत

आरडी बर्मन की मौत के 13 साल बाद साल 2007 में उनकी मां मीरा का देहांत हुआ। बेटे की मौत से पहले से ही वो अल्जाइमर से पीड़ित थीं। उनकी मौत से ठीक पहले उन्हें वृद्धाश्रम में ले जाया गया। इस पर विवाद होने के बाद वो अपने बेटे के घर वापस चली गईं।

Advertisement