Shinova Shukla, अपर्णा ठाकुर की बेटी हैं और दावा किया था कि रवि किशन ही उसके बायोलॉजिकल यानी जैविक पिता हैं। हालांकि गुरुवार, 25 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रवि किशन ने अपने वकील के हवाले से इससे इनकार किया था। Ravi Kishan ने कहा कि उनका इस महिला से किसी तरह का रिश्ता नहीं है।
रवि किशन ने DNA टेस्ट पर ली राहत की सांस, कोर्ट ने खारिज की बेटी का दावा करने वाली शिनोवा की अर्जी
भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने शिनोवा नाम की उस महिला की एक्टर का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग खारिज कर दी है, जो खुद को उनकी बेटी बता रही थी। 25 वर्षीय शिनोवा शुक्ला ने खुद को रवि किशन की बेटी बताया था और साथ एक्टर के डीएनए टेस्ट की मांग की थी। पर कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया है।कोर्ट ने इस आधार पर की शिनोवा की अपील खारिज
'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील खारिज करते हुए कहा कि उसकी मां और रवि किशन का कोई पारिवारिक संबंध नहीं था, ऐसे में यह केस नहीं बनता। हालांकि, अभी कोर्ट की तरफ से पूरे आदेश को जारी नहीं किया गया है।
