88 साल के दिग्गज एक्टर Dharmendra Deol ने सोशल मीडिया पर Ratan Tata की फोटो शेयर की। उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा, 'रतन टाटा साहब, हसरत ही रह गई आपसे मिलने की। एक विनम्र राजा, जिन्होंने अपने कर्मचारियों की अपने बच्चों की तरह देखभाल की। सर, आपको हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।'
धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर रतन टाटा के लिए फैंस भी दुख जता रहे हैं। एक ने लिखा, 'रतन टाटा हमेशा भारत के दिल में बसेंगे। उनके प्रयासों का उल्लेख किए बिना भारत की विकास कहानी हमेशा अधूरी रहेगी। आप वास्तव में भारत के रतन थे और हमेशा रहेंगे।'
9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को कहा अलविदा
रतन टाटा के निधन की खबर ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को भी सन्न कर दिया। वो बुधवार को जर्मनी में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, जब उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी मिली। उन्होंने कॉन्सर्ट रोक दिया और कहा, 'मैंने कभी नहीं सुना कि उन्होंने किसी के बारे में बुरा बोला हो। उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की। अच्छे काम किये। हम उनकी जिंदगी से ये सीख सकते हैं।











