रश्मिका और विजय अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां रश्मिका पपाराजी के कैमरों के सामने स्माइल देती दिखीं वहीं विजय ने झुक कर ग्रीट किया। दोनों काफी खुशमिजाज दिख रहे थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दिखे एयरपोर्ट पर, उदयपुर में होनेवाली शादी के लिए पहुंचा पूरा परिवार
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी को लेकर तमाम अटकलों के बाद फाइनली खुद ही अनाउंसमेंट कर चुके हैं। दोनों ने अपनी इस शादी का नाम 'VIROSH' रखा है। रश्मिका और विजय अपनी फैमिली के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं, जिसकी झलकियां भी सामने आ गई है। दोनों एयरपोर्ट पर वेस्टर्न और मैचिंग अवतार में दिखे। हालांकि, दोनों एकसाथ नहीं दिखे बल्कि अलग-अलग पहुंचे।
रश्मिका और विजय अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां रश्मिका पपाराजी के कैमरों के सामने स्माइल देती दिखीं वहीं विजय ने झुक कर ग्रीट किया। दोनों काफी खुशमिजाज दिख रहे थे।इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक
वीडियो देखकर लोगों ने इन्हें शादी की शुभकामनाएं अभी से देनी शुरू कर दी है। कई लोगों ने दोनों को इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक कहा है। कुछ ने दोनों की तुलना रणबीर और आलिया से भी की है।
शादी को लेकर रश्मिका और विजय ने किया पोस्ट
यहां बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था, 'हमारे डियरेस्ट लव, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते, आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें बहुत प्यार से एक नाम दिया। आपने हमें VIROSH कहा। तो आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने इस मिलन को एक नाम देते हैं। हम इसे विरोश की शादी कहना चाहेंगे। हमें इतने प्यार से थामने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे साथ रहें। ढेर सारा प्यार और Hug.'
रश्मिका और विजय अपनी-अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां रश्मिका पपाराजी के कैमरों के सामने स्माइल देती दिखीं वहीं विजय ने झुक कर ग्रीट किया। दोनों काफी खुशमिजाज दिख रहे थे।











