हाल ही में सिंगर Neha Bhasin और Rashmi Desai को जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल में देखा गया। जहां नेहा ने ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, वहीं रश्मि को भी स्काई ब्लू कलर की स्लिट ड्रेस में देखा गया। दोनों ने रेड कार्पेट पर एक साथ जलवा बिखेरा। उन्होंने हैवी मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। पहले कार्पेट पर रश्मि आईं और फिर नेहा ने उनके साथ आकर, उनकी कमर पर हाथ रखा। फिर दोनों ने एक साथ पोज दिया।
गुलाबी बाल में MAMI फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंचीं रश्मि देसाई और नेहा भसीन, अदाओं से किया घायल
बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और उनकी दोस्त नेहा भसीन अक्सर एक साथ देखी जाती हैं। दोनों की कातिल अदाएं लोगों को घायल करने का काम करती हैं। रश्मि और नेहा बहुत अच्छी सहेलियां हैं और वे दोनों जहां भी जाती हैं वहां एक साथ ही जाती हैं। हाल ही में जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर भी दोनों हसीनाएं बन-ठनकर एक साथ पहुंचीं। उनके लुक्स देखकर आपका दिल भी फिसल जाएगा।











