रणवीर सिंह का 'शक्‍त‍िमान' बनना तय! इधर मुकेश खन्‍ना को मनाने पहुंचे एक्‍टर, उधर गायब हो गए पुराने सारे पोस्‍ट

रणवीर सिंह का 'शक्‍त‍िमान' बनना तय! इधर मुकेश खन्‍ना को मनाने पहुंचे एक्‍टर, उधर गायब हो गए पुराने सारे पोस्‍ट
रणवीर सिंह 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना से मिलने के लिए कांदिवली ईस्ट, सत्यम हाउसिंग सोसाइटी स्थित ऑफिस पहुंचे। अब इसी के साथ फिल्म 'शक्तिमान' के कैरक्टर को लेकर काफी कुछ साफ होता दिख रहा। दरअसल मुकेश खन्ना स्टारर 90 के दशक के हिट सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' पर फिल्म बनाने की जानकारी सोनी पिक्चर्स ने दो साल पहले साल 2022 में दी थी। कहा गया था कि ये फिल्म 200-300 करोड़ के मेगा बजट में बनने वाली है और इसे इंटरनैशनल लेवल पर बनाने के प्लानिंग हो रही है। जब इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर चर्चा हुई सुपरहीरो 'शक्तिमान' के किरदार में रणवीर सिंह को लेने की बात सामने आई। हालांकि, मुकेश खन्ना ने साफ कर दिया था कि इस रोल के लिए रणवीर फिट नहीं हो सकते। उन दिनों बिना कपड़ों के रणवीर के फोटोशूट को उन्होंने बचकाना और शक्तिमान के रोल के लिए उन्हें गलत बताया था।
Advertisement