दरसअल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लगातार Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का प्रमोशन कर रहे हैं। कभी वो गुजरात जा रहे हैं तो कभी कोलकाता। वहां ये दोनों फैन्स के साथ खूब मस्ती-धमाल करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी तमाम क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। अब एक और वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसमें एक्टर अपने लेटेस्ट सॉन्ग Dhindhora Baje Re पर धमाल डांस कर रहे हैं।
नाचते-नाचते ढोल में जा घुसे रणवीर सिंह, स्टेज पर सरेआम बज गया 'ढिंढोरा'
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लेकिन उसके पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी के गाने आउट हो रहे हैं। पहले, 'तुम क्या मिले' और 'व्हॉट झुमका' रिलीज किया गया था। इसके बाद 24 जुलाई को 'ढिंढोरा बाजे रे' भी आउट हुआ। तीनों ही गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म कैसी होगी, इसका तो बाद में हाल मालूम होगा। फिलहाल एक वीडियो आया है, जिसको देखने के बाद आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।
रणवीर सिंह ढोल में गिरे
रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। वहीं पर दो बड़े-बड़े ढोल भी रखे गए हैं। जिनको डांस के दौरान एक्टर बजाते हैं। हालांकि जब घूमते हुए वो दूसरे ढोल के पास जाते हैं, तो वो ढोल में सिर के बल गिल जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी रणवीर सिंह के पैर डांस करना बंद नहीं करते हैं। वह हिलते ही रहते हैं। वहीं, पास में खड़े अन्य दो एक्टर शॉक्ड हो जाते हैं कि आखिर ये हुआ क्या।
फैन्स का वीडियो पर रिएक्शन
हालांकि बाद में रणवीर सिंह को बाहर निकाला जाता है। राजकुमार और अपारशक्ति खुराना उनका पैर पकड़कर दो अन्य क्र मेंबर्स के साथ निकालते हैं। वह बाहर निकलकर अपना हुलिया ठीक किया। अब ये वीडियो देखने के बाद हर कोई पेट पकड़कर हंस रहा है। कुछ ने कहा कि ये उन्होंने जानकर किया और कुछ ने कहा कि उन्होंने इस स्थिति को बहुत अच्छे से सम्भाला।











