मालूम हो कि Sarbjit भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की जिंदगी पर बनी बायोपिक थी। सरबजीत को पाकिस्तान ने आतंकवादी और जासूस बताकर खूब प्रताड़ित किया था। बहन दलबीर कौर ने सरबजीत के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और सरकार से मदद मांगी। फिल्म में Randeep Hooda और Aishwarya Rai Bachchan ने सरबजीत और दलबीर के उसी दर्द को दिखाया था।
रणदीप हुड्डा बोले- ऐश्वर्या से ज्यादा सरबजीत की बहन संग करीबी रिश्ता बना, काफी कोशिश के बावजूद वो 'नकली' लगीं
इस वक्त अपनी फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा बटोर रहे रणदीप हुड्डा ने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर हैरानी वाला बयान दिया है। रणदीप हुड्डा ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म 'सरबजीत' में काम किया था। फिल्म में रणदीप ने सरबजीत का किरदार निभाया था, और ऐश्वर्या उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था। 'सरबजीत' साल 2016 में रिलीज हुई थी, और अब जाकर रणदीप ने फिल्म में ऐश्वर्या के काम और उनके साथ का एक्सपीरियंस शेयर किया है। रणदीप हुड्डा ने कहा कि मेकर्स ने फिल्म में ऐश्वर्या को रियल दिखाने की भरपूर कोशिश की, पर वह अनरियल लगीं।











