बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसे रिसीव करने के लिए वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंचीं। दोनों अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उनके आगे वाली कुर्सी पर दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान थीं। पपाराजी द्वारा इतनी धक्का-मुक्की हो रही थी कि आखिरकार रणबीर को बीच में टोकना ही पड़ा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कॉमेंट करके उनकी तुलना दिवंगत एक्टर और उनके पापा ऋषि कपूर से कर रहे हैं।
दरअसल, Alia Bhatt अपना पहला नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए पति Ranbir Kapoor के साथ मंगलवार को दिल्ली में थीं। वो दूसरी वाली पंक्ति में बैठे थे और वहीदा रहमान फ्रंट Row में थीं।
रणबीर कपूर का वीडियो हुआ वायरल
वहीदा रहमान की फोटोज क्लिक करने के लिए पपारजी के बीच खूब धक्का-मुक्की हो रही थी। वे टेबल को भी धक्का मार रहे थे, जोकि वहीदा को लग सकती थी। तभी रणबीर दिग्गज एक्ट्रेस के लिए खड़े हुए और फोटोग्राफर्स से ध्यान देने को कहा। मालूम हो कि वहीदा को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
रणबीर कपूर ने फोटोग्राफर्स से की रिक्वेस्ट
रणबीर कपूर फोटोग्राफर्स से कह रहे हैं, 'अरे यार धक्का मुक्की, टेबल आगे जा रहा है यार, क्या कर रहे हो आप लोग?' जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग 'एनिमल' एक्टर की तारीफ करने लगे। एक फैन ने कॉमेंट किया, 'इसे कहते हैं परवरिश'। दूसरे ने उनकी तुलना पापा ऋषि कपूर से करते हुए लिखा, 'जो उसके पापा करते थे, वो भी वही कर रहा है।' हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी पूछा कि आखिर रणबीर ने सेरेमनी में सनग्लासेस क्यों पहने हैं।