रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्होंने बताया कि वह न्यूयॉर्क में थे। उन्हें जोर की सू-सू आई थी और वह सड़क पर टॉयलेट ढूंढ़ने के लिए दौड़ रहे थे, तभी उनकी नजर फोन पर बात कर रही नताली पोर्टमैन पर पड़ी थी।
रणबीर कपूर को लगी थी जोर की सू-सू, तभी सड़क पर दिखी रोती हुई 'थॉर' एक्ट्रेस, नताली पोर्टमैन ने लगा दी थी फटकार
बॉलीवुड के सुपरस्टार और बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर की पॉपुलैरिटी से हम सभी वाकिफ हैं। लेकिन देश के बाहर विदेशों में उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ था, जिसे यादकर 'रामायण' के एक्टर की आज भी हंसी छूट जाती है। यह किस्सा नताली पोर्टमैन से जुड़ा है। 'थॉर' में जेन फोस्टर का किरदार निभाने वाले नताली के रणबीर तगड़े वाले फैन हैं। रणबीर ने एक बार यह किस्सा खुद सुनाया था। बताया कि कैसे वह न्यूयॉर्क में एक्ट्रेस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दौड़े थे, लेकिन बदले में उन्हें फटकार मिली थी। कुछ ऐसा ही वाकया 'किल बिल' फेम एक्टर क्वेंटिन टैरेंटिनो के चक्कर में भी हुआ था।