इससे पहले Ranbir Kapoor ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में लीड रोल के लिए अपनी कलाई पर 'आवारा' टैटू बनवाया था। साल 2022 में 'मैशेबल' के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि वह एक टैटू बनवाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'अभी तक कोई नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही बनवाऊंगा। 8 या कुछ और जो मैं नहीं जानता हूं। हो सकता है कि मेरा टैटू बच्चों के नाम का हो या मुझे नहीं पता।'
रणबीर कपूर ने कॉलर बोन पर गुदवाया बेटी राहा के नाम का टैटू, 10 साल पहले कलाई पर क्यों लिखवाया था 'आवारा'
रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' में अपनी पर्सनैलिटी का एक नया साइड दिखाया है, जो एक पिता और बेटे की कहानी दिखाती है। एक्टर ने नवंबर 2022 में आलिया भट्ट के साथ अपने पहले बच्चे बेटी राहा का स्वागत किया था। फिल्म के प्रचार के दौरान, वह रश्मिका मंदाना के साथ एनबीके के साथ 'अनस्टॉपेबल' शो में दिखाई दिए, इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अपने कॉलर बोन पर गुदवाया है।











