बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म 'एनिमल' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगी।'ब्रह्मास्त्र' और 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद ये उनकी इस साल की आखिरी फिल्म होगी, जिस पर फैंस की नजरें हैं। वैसे 'एनिमल' फिल्म को लेकर काफी क्रेज भी है। जिस तरह का इसका टीजर और कहानी सामने आ रही है, उसे लेकर फैंस खासा रुचि दिखा रहे हैं। इस बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पपाराजी की हरकत पर नाराज हो गए। वीडियो देख यूजर्स ने एक्टर को आड़े हाथ लिया। आइए बताते हैं फैंस को क्या बात रणबीर कपूर की अच्छी नहीं लगी।
हुआ ये कि रणबीर कपूर को देख पपाराजी उनसे पोज देने के लिए कहने लगे। साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं। तभी रणबीर अचानक चिड़चिड़ा गए और उन्होंने कहा, 'क्या करूं भाई, क्या करूं?' साथ ही एक्टर का ये मूड देख फैंस को जरा भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने एक्टर को कसके सुना डाला।
रणबीर कपूर के बिहेवियर को फैंस ने बताया रूड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर के रूड बिहेवियर को देख फैंस ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा 'RK का बिहेवियर बहुत रूड है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कतई अच्छा नहीं किया। कितना ट्रांसप्लांट करवाएगा।' वहीं कुछ ने तो पपाराजी पर ही सवाल दागे कि उन्हें एक्टर को ऐसे बार बार परेशान नहीं करना चाहिए था।
'एनिमल' में नजर आएंगे रणबीर कपूर
'एनिमल' अगले महीने 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इसमें रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना है तो फिल्म में अनिल कपूर एक्टर के पिता के रोल में हैं। वहीं बॉबी देओल खूंखार विलेन बनकर वापसी कर रहे हैं। 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी हैं।