'एनिमल'के इस गाने'हुआ मैं'में रणबीर और रश्मिका एक-दूसरे को पैशनेट होकर किस करते दिख रहे हैं। इस गाने की शुरुआत होती है एक ऐसे सीन से जहां घरवालों के सामने दोनों किसी अपराधी की तरह बैठे हैं। रश्मिका मंदाना गीता नाम के किरदार में दिख रही हैं और उनसे घरवाले एक्सप्लेन करने की मांग कर रहे हैं।
घरवाले रश्मिका को कहते दिख रहे बेशरम
हालांकि, परिवार का एक सदस्य रश्मिका को बेशरम भी कह रहा है और फिर दोनों वहीं पूरे परिवार के सामने किस करने लगते हैं। इसके बाद दोनों उन सबसे दूर फ्लाइट में नजर आते हैं और यहां भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब दिख रही है।एक-दूसरे में कहीं खोए हुए से दिख रहे हैं दोनों
दोनों हर सीन में बस एक-दूसरे में कहीं खोए हुए से दिख रहे हैं। इससे पहले इसी गाने को लेकर दोनों का एक पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में भी किसिंग सीन वाली झलक दिखी।इसे मनोज मुंताशीर ने लिखा है और प्रीतम ने कम्पोज किया है। इस गाने को सुनकर लोग दीवाने हो गए हैं इसे मैजिकल बता रहे हैं।











