रणबीर कपूर कल यानी 24 दिसंबर की रात जुहू में महेश भट्ट के घर पत्नी आलिया भट्ट के साथ क्रिसमस पार्टी के लिए पहुंचे। रणबीर के साथ उनके करीबी दोस्त और फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को भी देखा गया। रणबीर व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जैकेट और बेज रंग की पैंट में स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं आलिया फ्रिल्स वाली मॉस ग्रीन ड्रेस के साथ रेनडियर हेयरबैंड और सिल्वर शूज पहने नजर आईं। आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी पार्टी में दिखाई दीं। कपल वापसी के समय करण जौहर से गले मिलते नजर आए।
क्रिसमस पर सेंट एंड्रयूज चर्च पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कल देर रात मुंबई के सेंट एंड्रयूज चर्च पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। लुक की बात करें को मलाइका अरोड़ा क्रिसमस पार्टी के लिए, फॉर्मल ब्लेजर के साथ व्हाइट आउटफिट पहने दिखाई दीं। उनकी हेयरस्टाइल भी काफी अलग थी। उन्होंने अपने बालों का रेड रिबन से एक खूबसूरत पोनीटेल बनाया हुआ था। मलाइका ने हील्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।
बता दें कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने कल यानी 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से शादी की। मलाइका ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। 2016 में कपल ने सैपरेशन की अनाउंसमेंट की थी। 19 साल तक रिश्ते में रहने के बाद मई 2017 में दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया। अरबाज और मलाइका के बेटे का नाम अरहान खान हैं। 21 साल के अरहान भी पापा की शादी में शामिल हुए थे।
रणबीर और आलिया की फिल्में
रणबीर कपूर इन दिनों हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस से बेहद खुश हैं। ये फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म संजू को पछाड़ने में कामयाब रही। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ₹859 करोड़ है। फिल्म को लेकर कई विवाद होने के बाद भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली।
वहीं आलिया की बात करें तो वो फिलहाल वासन बाला द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘जिगरा’ पर काम कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन में देखा गया था।











