सुनील लहरी ने हाल ही में X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, 'प्रणाम, नमस्ते, नमस्कार, इन तीन शब्दों से हम भारतीय संस्कृति में अभिवादन करते हैं। क्या आप जानते हैं कि इन तीनों शब्दों का अर्थ अलग-अलग है। नमस्ते हमउम्र या अपने से छोटों को कहा जाता है। नमस्कार एक से ज्यादा लोगों के अभिवादन में कहा जाता है और प्रणाम हम अपने से बड़ों को कहते हैं। आप सब लोग मेरे लिए इन तीनों में आते हैं, इसलिए मैं आपको तीनों कहता हूं।'
'रामायण' के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में अंतर, कहा- भारतीय संस्कृति में तीनों के अलग अर्थ
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की बातें करते रहते हैं। वो भारत की संस्कृति और सभ्यता को लेकर भी बोलते हैं। हाल ही में एक बार फिर से उन्होंने भारतीय संस्कारों को लेकर बढ़िया बात बताई है। उन्होंने समझाया कि नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या फर्क है।