Ram Gopal Varma ने कियारा आडवाणी को लेकर अपना भद्दा ट्वीट भले ही डिलीट कर दिया हो, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट आग की तरह फैल गए। यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा। एक ने लिखा कि उन्होंने अपना आपा खो दिया है तो किसी ने कहा, 'और ये वो पब्लिकली बोल रहा है... क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वो पर्सनली तौर पर कैसा है?' एक यूजर ने लिखा, 'आप ऐसा कुछ भी पोस्ट नहीं करेंगे।' कुछ यूजर्स उन्हें 'ठरकी बुड्ढा' भी कह रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा का कियारा के लिए भद्दा ट्वीट
राम गोपाल वर्मा ने X पर कियारा आडवाणी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच अगर ये वॉर देश और समाज की जगह ये तय करने के लिए हो कि उसकी 'बैक' (कियारा) किसे मिले तो ये पार्ट (फिल्म का दूसरा पार्ट) 'बैकबस्टर' साबित होगा।











